रोहतास जिले में सासाराम के बड्डी थाना के पास 22 अगस्त को एक आभूषण कारोबारी सूरज सोनी की लूट के दौरान हत्या हुई थी। उसके बाद 23 अगस्त को आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया था, जिस मामले में अब तक छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें कि एक तरफ जहां हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस लगातार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में गांव से पुरुष सदस्य भागने को विवश हैं। वहीं, हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस हत्या का विरोध करने के दौरान पत्थरबाजी करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
बड्डी थाना में अब तक कई युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस बल छापामारी कर रही है। रात में पुलिस गांव में आ रही है, जो लड़के मिल रहे हैं, उसे गिरफ्तार कर ले जा रही है। गांव में लोग परेशान हैं।
बता दें कि हत्याकांड के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए थे तथा पुलिस और ग्रामीणों को भी झड़प हो गई थी, जिसमें अब तक छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गांव में लोग परेशान हैं, लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।