सासाराम मंडल कारा में छापामारी के दौरान डीएम और एसपी तथा अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम नवीन कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मॉडल कार में यह छापामारी अभियान चलाया गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मंडल कारा सासाराम में स्थित अस्पताल बैरक एक-एक वार्ड की जांच के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस छापामारी में आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं, लेकिन तंबाकू मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंडल कारा के गाइडलाइन के अनुसार अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।