फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती, पिता ने पुत्र संग मिलकर बेटी-पत्नी की हत्या की

Sun, 16 Mar 2025 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास में शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी युवती की उसके पिता ने पुत्र संग मिलकर हत्या कर दी। विरोध करने पर उसकी मां की भी जान ले ली। दोनों आरोपियों ने जुर्म छिपाने के लिए हत्या को हादसे का रूप देने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामले का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। अपने ही शादीशुदा मौसेरे भाई से शादी की जिद कर रही बेटी को उसके पिता और भाई इतना बड़ा अपराध कर बैठे कि मां-बेटी दोनों की जान ले ली। यह खौफनाक वारदात चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा कलां गांव की है। जहां रामनाथ राम ने पुत्र छोटू कुमार संग मिलकर पत्नी पार्वती देवी और बेटी प्रतिमा कुमारी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
बेटी की जिद बनी हत्या की वजह
एसपी रोशन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि 18 वर्षीय प्रतिमा कुमारी अपने ही गांव में रहने वाले शादीशुदा मौसेरे भाई सुदामा राम से शादी करना चाहती थी। सुदामा पहले से विवाहित था, लेकिन प्रतिमा उसकी दूसरी पत्नी बनने को भी तैयार थी। इससे परेशान पिता ने प्रतिमा की शादी झारखंड के एक युवक से तय कर दी, लेकिन प्रतिमा किसी भी कीमत पर सुदामा से ही शादी करने पर अड़ी रही। वह पहले भी कई बार घर से भागकर सुदामा के पास चली गई थी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें- Bihar News:भैया के ससुराल होली खेलने आए युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना गवाह; देखें तस्वीरें
विज्ञापन

 
पहले बेटी की, फिर पत्नी की हत्या
इस तनाव ने भयावह रूप ले लिया। जब प्रतिमा ने झारखंड में तय शादी से साफ इनकार कर दिया और सुदामा से ही विवाह की जिद करने लगी, तो पिता रामनाथ राम ने उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। जब पत्नी पार्वती देवी ने इसका विरोध किया, तो साड़ी के पल्लू से उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में रामनाथ के बेटे छोटू कुमार ने भी अपने पिता का साथ दिया। घटना के समय मां-बेटी ने संघर्ष किया था, जिसके निशान भी सामने आए। रामनाथ राम के चेहरे पर नाखूनों की खरोंच साफ तौर पर हत्या के दौरान हुई झड़प की पुष्टि करते हैं।
 
हत्या को हादसा बताने की थी साजिश
हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने चालाकी दिखाते हुए गांव में करंट लगने से मौत की अफवाह फैला दी। लेकिन जब पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की, तो शक की सुई परिवार की तरफ घूम गई। पूछताछ के दौरान रामनाथ राम और छोटू कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
 
सबूतों के साथ खुला हत्याकांड
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा, साड़ी, मृतका के मोबाइल फोन और अन्य सबूत जब्त किए हैं। इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि वैज्ञानिक जांच से केस को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News - Bihar:लव मैरिज के बाद पति बोला- ऑर्केस्ट्रा में नाचकर लाओ रुपये, नहीं तो घर छोड़ दो; ससुरालियों पर गंभीर आरोप
 
आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक पिता और भाई कैसे इस हद तक जा सकते हैं। वहीं, एसपी रोशन कुमार ने कहा कि यह घटना पारिवारिक विवाद से उपजे सामाजिक विद्रूपता का उदाहरण है, जिसमें रिश्तों की मर्यादा को बर्बरता से रौंदा गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सच्चाई सामने लाई है और दोषियों को सजा दिलाने की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें