फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ठनका गिरने से एक युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Fri, 21 Mar 2025 02:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Death Due to Lightning Strike: अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच मवेशी के लिए चारा लाने गया एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरोज गांव के बधार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान छोटका पोखरा गांव निवासी मोहम्मद सुभान के बड़े पुत्र मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक घर से खाना खाकर खरोज गांव के बधार में मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और युवक बारिश के बीच तेज गर्जन के साथ गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी करने वाले तीन शिक्षक गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला
विज्ञापन


ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पर पहुंची सूर्यपूरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस कारण अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर तो मचा हड़कंप

मृतक के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
वहीं, घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के परिवार में पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी है। घटना स्थल पर पहुंची सीओ गोल्डी कुमारी, मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। सीओ गोल्डी कुमारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मुआवजे का प्रावधान है। जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें