फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtas Accident: यूपी से नवादा आ रही बस खड़ी डंपर में घुसी, 12 से अधिक यात्री हुए घायल; दो की हालत नाजुक

Thu, 20 Jun 2024 11:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Accident: रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर ताराचंडी के पास एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी। जिससे 12 से 15 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी से नवादा आ रही बस अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में घुस गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जिसके बाद बस सवार घायल सभी लोगों को एनएचएआई कर्मी, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है, जहां घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बस यात्री बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि ये सभी लोग बस से लखनऊ में मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान बस ने सड़क किनारे खड़ी डंपर को टक्कर मार दी। इसके बाद हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं ज्यादातर लोगों को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है एवं इलाज के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी गई है। यह लोग नवादा जिले के अकबरपुर देवरा गांव के निवासी हैं। वहीं घायलों का इलाज कर रहे सासाराम सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कल 12 से 15 लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें