फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा

Fri, 24 Apr 2026 11:51 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बहुमत प्रस्ताव के विपक्ष में बोलने के खड़े हुए तो उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा। साथ ही लालू राज की भी याद दिलाई। 
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी संभालकर रखें, क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है।”
विज्ञापन


सम्राट को तेजस्वी ने किस बयान की याद दिलाई
तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव की पाठशाला से निकले हैं, जबकि विजेंद्र जी समता पार्टी से आए हैं, फिर भी ये लोग भाजपा की सरकार में हैं, जबकि इसमें भाजपा के लोग ही नजर नहीं आते। उन्होंने बिहार में मुख्यमंत्री की उम्र को लेकर भी सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने शकुनी चौधरी के भागलपुर में दिए गए उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मोदी को भागलपुर की जमीन में गाड़ देंगे।” तेजस्वी ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर शकुनी चौधरी का बयान खूब वायरल है। 

लालू यादव के समय में क्या बेहतर था?
नेता प्रतिपक्ष ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव के समय में राज्य का वित्तीय प्रबंधन बेहतर था और काम सरप्लस में होता था। उन्होंने कहा कि जब खजाना खाली रहेगा तो विकास कार्य कैसे होंगे। अंत में उन्होंने सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भले ही विपक्ष की संख्या कम है, लेकिन सरकार को एक बार विपक्ष से भी संवाद करना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग को भी शामिल करने की मांग की और सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि वे सभी दलों के नेताओं को प्रधानमंत्री से मिलवाएं, ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें