फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का खास इंतजाम, दो जोड़ी ट्रेनें कहां-कहां रुकेंगी?

Sat, 31 Jan 2026 07:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जाने वाली इंटर परीक्षा और मैट्रिक परीक्षा फरवरी माह में होनी है। 2 फरवरी से इंटर परीक्षा की शुरुआत होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए रेलवे की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के रेलवे ने खास इंतजाम किया है। परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो इसलिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव कुछ चुनिंदा हॉल्ट पर करने का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर मंडल के तहत चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट और बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है। यह ठहराव 2 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक एक-एक मिनट के लिए रहेगा।

विज्ञापन

कौन सी ट्रेन का कहां कहां ठहराव 

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 63221 मोकामा–पटना मेमू पैसेंजर चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट और बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर निर्धारित समयानुसार रुकेगी। वहीं गाड़ी संख्या 63222 पटना–मोकामा मेमू पैसेंजर इन्हीं हाल्टों पर वापसी दिशा में ठहराव करेगी।

Bihar: उत्तर को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाला सेतु दिसंबर तक होगा तैयार, इन जिलों के बीच होगी बेहतर कनेक्टिविटी

इन ट्रेनों को भी रोका जाएगा

इसके अलावा गाड़ी संख्या 53203 झाझा–दानापुर फास्ट पैसेंजर और गाड़ी संख्या 53204 दानापुर–झाझा फास्ट पैसेंजर को भी इन हाल्टों पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह निर्णय परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें