फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राबड़ी देवी ने कहा- राज्य में 'उत्तर प्रदेश मॉडल' लाने के लिए योगी और नीतीश को पदों की अदला-बदली करनी चाहिए

Thu, 31 Mar 2022 03:01 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना

सार

भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल’’ की जरूरत है। राबड़ी ने कहा कि ‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश भेज दें।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा योगी के शासन ‘‘मॉडल’’ को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता राबड़ी देवी ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन’’ सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए यह टिप्पणी की।

भाजपा नेताओं ने बिहार में 'योगी मॉडल' पर दिया जोर
भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल’’ की जरूरत है। राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें।’’ बता दें कि पूर्व-मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक शालीन गृहिणी थीं, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के चारा घोटाले के मामलों में जेल जाने के बाद पार्टी ने उन्हें 1990 के दशक में राजनीतिक में उतार दिया था। .
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने अपनी पार्टी के सीएम होने की कही बात
गौरतलब है कि बिहार में भाजपा खेमे में ‘‘योगी मॉडल’’ की आवश्यक्ता उस समय से जतायी जा रही, जबसे योगी ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटकर इतिहास रचा है। बुधवार को भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने कहा कि उनकी पार्टी का अब अपना खुद का मुख्यमंत्री होना चाहिए क्योंकि भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। हालांकि, विनय ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और फैसला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है।

विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 74 सीटें जीतीं और राजद ने 75 सीटें जीतीं थीं, जो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से कहीं अधिक थीं। नीतीश कुमार की पार्टी ने अपना अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया था और 30 से कम की संख्या पर सिमट गई थी।

हाल ही में, बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी द्वारा बनाई गई विकासशील इंसान पार्टी के सभी तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे इस दल के अब 77 विधायक हो गए हैं और यह बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

विनय बिहारी का कहना था कि भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जो लगातार चौथी बार कटिहार विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए (मुख्यमंत्री पद के लिए) एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, भाजपा मुख्यालय के सूत्रों ने विनय बिहारी की उक्त टिप्पणी पर नाराजगी जताई और कहा कि नीतीश के मुख्यमंत्री बने रहने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सलाह पर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें