अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने और अवैध रेत खनन मामले में पटना जिले के रानी तालाब के थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह पर विभाग ने शिकंजा कसा है। सतीश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई द्वारा छापेमारी की जा रही है। बुधवार सुबह यह छापेमारी पटना और आरा में शुरू की गई। छापेमारी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।