फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर नीतीश-लालू पर हुए हमलावर, कहा- दोनों के राज में जनता से हुई लूट

Tue, 03 Sep 2024 04:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर ने भभुआ सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव पर करारा प्रहार किया। 
 
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत किशोर ने कैमूर में लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग सही बता रहे हैं कि ये जो नीतीश का राज है ये अधिकारियों का जंगलराज है। लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं। नीतीश के अधिकारी कहते हैं कि आप पत्रकार हैं या फिर जनप्रतिनिधि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपका पैसा लगेगा ही लगेगा।

विज्ञापन


वहीं नीतीश कुमार की शराब नीति पर भी प्रशांत किशोर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आज के परिवेश में आप गांव-गांव में जाकर देख लीजिए छोटे-छोटे बच्चों से बड़े माफियाओं के द्वारा शराब की होम डिलीवरी करवाई जा रही है। सरकार ने जो जमीन का सर्वे शुरू कराया है यह लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है।

जमीन सर्वे को लेकर सरकार की न तो नियत सही है और न ही संसाधन है। साथ में राजस्व विभाग के पास कोई तैयारी भी नहीं है। इन्होंने बोतल से जींद का पिटारा खोल दिया है। आप लिख कर रखिए 6 महीने के अंदर हर पंचायत के हर गांव गांव में हर परिवार नीतीश कुमार ने झगड़ा लगाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें