फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ठेकेदार के यहां कार्यरत लोगों को अनिवार्य रूप से चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा : मुख्य सचिव

Fri, 22 Jan 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अब बिहार में ठेकेदार के यहां काम करने वाले  लोगों को  जिले के एसपी के यहां से निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। यह फैसला बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्य सचिव  दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अमीर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल की समीक्षा बैठक में  लिया गया ।

विज्ञापन


दीपक कुमार ने कहा की जो लोग ठेकेदार के साथ काम करेंगे उनका चरित्र प्रमाण पत्र भी ठेकेदारों को अनिवार्य रूप से देना होगा।

पब्लिक कॉन्ट्रेक्ट जैसे बस स्टैंड, सब्जी बाजार या इस तरह के अन्य कॉन्ट्रेक्ट होंगे उनमें ठेकेदारों द्वारा जितने भी कर्मचारी लगाए जाएंगे उन्हें उन कर्मचारियों को एक पहचान पत्र भी देना होगा। सरकार के किसी भी ठेके को हासिल करने वाले ठेकेदारों को अब पहले चरित्र प्रमाण-पत्र देना आवश्यक होगा।

इतना ही नहीं पब्लिक से जुडे़ ठेके में जितने भी कर्मचारी काम में लगाए जाएंगे ठेकेदार को उनका चरित्र प्रमाण-पत्र भी सरकार को देना होगा।  हाल ही में पुलिस महानिदेशक ने इंडिगो  के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में एयरपोर्ट पार्किंग ठेका के विवाद की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें