फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बापू टावर संग्रहालय में विश्वरूप राम प्रदर्शनी का शानदार शुभारंभ, रामायण की वैश्विक विरासत के रंग बिखरे

Thu, 25 Sep 2025 03:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बापू टावर संग्रहालय में बिहार म्यूजियम बिनाले 2025 के अंतर्गत “विश्वरूप राम – रामायण की सार्वभौमिक विरासत” प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
“पटना में बापू टावर संग्रहालय में ‘विश्वरूप राम’ प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार म्यूजियम बिनाले 2025 की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय में “विश्वरूप राम – रामायण की सार्वभौमिक विरासत” शीर्षक से विशेष प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बापू टावर के निदेशक विनय कुमार, उप निदेशक ललित कुमार सिंह, बिहार संग्रहालय के अधिकारी, प्रख्यात कलाकार और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह प्रदर्शनी 24 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आगंतुकों को रामायण की वैश्विक यात्रा को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में रामायण की विविध कलात्मक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में म्यांमार के रंगमंचीय प्रदर्शन के लिए श्री राम, गुरूड़ और रावण के मुखौटे, थाईलैंड की गरूड़ मूर्ति, कंबोडिया के हनुमान मुखौटे, रामायण के अरबी और फारसी अनुवाद सहित 15 से अधिक देशों की पांडुलिपियों, कलाकृतियों और छवियों का समावेश किया गया है। इससे राम के विभिन्न रूपों और रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

विज्ञापन

बिहार संग्रहालय ने बताया कि रामायण केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि एशिया और विश्व के अनेक देशों की परंपराओं, कलाओं और जीवनदर्शन में गहराई से रची-बसी है। प्रदर्शनी में कला प्रदर्शनी, इंटरैक्टिव सत्र, पैनल डिस्कशन, कार्यशालाएं और लाइव परफॉर्मेंस भी शामिल हैं, जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें