पटना में बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभपुर गांव के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पहले टक्कर मारी और कुचलते हुए वाहन मौके से फरार हो गया। जहां बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव निवासी महेश राय का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा थाने पुलिस की टीम मौके पहुंची। जहां घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पिछले दो घंटे से जाम कर रखा है। लोगों की मांग है कि फरार वाहन को पकड़ा जाए और कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया
इधर, मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर मृतक के ममेरा भाई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक रोशन कुमार प्रतिदिन अपने बाइक से बिहटा के फ्लिपकार्ट में काम करने जाता था और सुबह में वापस घर प्रतिदिन आया करता था। आज भी सुबह में फ्लिपकार्ट से काम कर बाइक से अपनी नानी घर बिहटा के सिमरी जा रहा था। मम्मी को लाने, तभी विशंभपुर गांव के मोर के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उसे कुचलते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है
इधर, घटना को लेकर बिहटा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिली कि बिहटा थानाक्षेत्र के बिशंभरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और उसे कुचल दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग मौके पहुंचे हैं। फिलहाल, फरार वाहन की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। साथ ही लोगों को समझाया जा रहा है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल, यातायात सुचारू रूप से चालू करने की कोशिश की जा रही है।