फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोबाइल लूट और नशे का गोरखधंधा बेनकाब, परसा बाजार में दो युवक गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 08:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 लूटे गए मोबाइल, चार ब्लूटूथ डिवाइस, 55,780 रुपये नकद और 39 प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बरामद हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल, नकदी और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना की जानकारी देते हुए पटना के सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि परसा बाजार थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एतवारपुर गांव में एक युवक गणेश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ चोरी के मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने एतवारपुर गांव में छापेमारी कर परसा बाजार निवासी गणेश कुमार और जहानाबाद निवासी दीपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 18 मोबाइल फोन, चार ब्लूटूथ डिवाइस, 55 हजार 780 रुपये नकद और प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन के 39 पीस बरामद किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन

 

सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ट्रेन और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लूटे गए मोबाइल फोन को वे बाजार में 500 रुपये से 5 हजार रुपये तक में बेच दिया करते थे। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार दोनों युवक पटना के आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित इंजेक्शन के कारोबार में भी सक्रिय थे। ये युवक एविल इंजेक्शन को 50 से 100 रुपये के बीच बेचते थे।

पुलिस के अनुसार, बिहार में शराबबंदी के बाद नशे के इंजेक्शन और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्कूलों, कॉलेजों, कबाड़ी बस्तियों और झोपड़ियों तक नशे का जाल फैलता जा रहा है। इस अवैध कारोबार में बिहार के युवा और युवतियां बड़ी संख्या में फंसते जा रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें