फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: यात्रियों से भरी नाव पीपापुल से टकराई, एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

Thu, 14 Nov 2024 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

यात्रियों से भरी नाव पीपापुल से टकरा गई। इस दौरान गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना और राघोपुर दियारा को जोड़ने वाले पीपापुल को ग्रामीणों के आवागमन को सुचारू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों से भरा नाव पीपापुल से जा टकराया, जिससे राघोपुर पश्चिमी के दीनबंधु शाह की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार और रुस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से दियारा जाने वाले लोगों का एक मात्रा साधन नाव रह जाता है। अब पानी घटा है तो पीपापुल जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में यात्रियों से भरा नाव अनियंत्रित होकर पीपापुल से जा टकराया, जिससे नाव पर सवार राघोपुर पश्चिमी के दीनबंधु शाह नाव से गंगा ने गिर गए, जिससे गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं, नाविकों द्वारा मृतक दीनबंधु शाह के बॉडी को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें