फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: सीमेंट कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूट, नकदी समेत 15 लाख का जेवर और सामान लेकर फरार

Thu, 14 Nov 2024 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

पीड़िता ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर में मोबाइल फोन पर व्यस्त थी। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक सामने आया और चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
पुलिस और परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार शरीफ में एक सनसनीखेज वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडी मोहल्ले में स्थित प्रमुख सीमेंट कारोबारी सौरव अग्रवाल के घर में गुरुवार दोपहर को एक नकाबपोश बदमाश ने धावा बोल दिया। बदमाश ने घर में अकेली मौजूद उनकी पत्नी श्रेया अग्रवाल को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर में मोबाइल फोन पर व्यस्त थी। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक सामने प्रकट हुआ और चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


लूट ले गया सामान
बदमाश ने घर से कई सामान लूटा, इनमें तीन सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियां, तीन पायल, चार सोने की अंगूठियां, छह कान के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 4.35 लाख रुपये नकद ले गया। विशेष रूप से चिंताजनक यह है कि अपराधी सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गया, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


परिवार की स्थिति
घटना के समय सौरव अग्रवाल अपनी दुकान पर थे, जबकि उनका परिवार उनकी मां के ऑपरेशन के लिए दो दिन पहले सूरत गया हुआ था। श्रेया अग्रवाल घर में अकेली थी, जिसका फायदा बदमाश ने उठाया। बिहार शरीफ थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता की शिकायत पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें