फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में गंगा स्नान के दौरान डूबा अधेड़, खोजबीन में जुटी SDRF टीम, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 22 Jul 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने गए एक अधेड़ नदी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, अधेड़ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अधेड़ की खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ टीम, मौके पर मौजूद पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने आए एक अधेड़ व्यक्ति गंगा की तेज धार में बह गए। अधेड़ की पहचान हाथीदह थाना क्षेत्र निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में गंगा घाट पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा और मोकामा अंचलाधिकारी मो. इंकेसाफ आलम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोर को सूचना दी गई। गौरतलब है कि एसडीआरएफ की स्थाई तैनाती न रहने के कारण बेगूसराय से बुलाना पड़ता है, जिसके कारण आने में काफी विलंब हो जाता है। एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने में देर लगने के कारण गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एनएच-31 और SH-80 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि आपदा प्रबंधन और गोताखोर टीम की स्थाई तैनाती की जाए।
 
वहीं, सड़क जाम की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का मांग थी कि एसडीआरएफ और गोताखोर की स्थाई तैनाती हो, इसे लेकर आश्वासन दिया गया है कि आपकी मांगों को वरीय पदाधिकारी के समक्ष जरूर रखूंगा। साथ ही अभी सुनील सिंह की खोज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें