फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अस्पताल में घुसे हथियारबंद दो अपराधी, एक पकड़ में आया; मरीज की हत्या की साजिश नाकाम

Mon, 24 Feb 2025 09:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया जब दो हथियारबंद अपराधी एक निजी अस्पताल में घुसकर एक मरीज की हत्या करने पहुंचे। हालांकि अस्पताल कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से एक अपराधी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन

 
सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी से बची मरीज की जान
जानकारी के मुताबिक, घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में घटी। जहां दो अपराधी अस्पताल में भर्ती प्रेम राज शाह को मारने के इरादे से दाखिल हुए। प्रेम राज शाह को बीते 18 फरवरी को खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा जिया तमोली गली में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान गोली मारी गई थी और वह इसी अस्पताल में इलाजरत था। जैसे ही अपराधी अस्पताल में दाखिल हुए, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक अपराधी भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया गया।
 

विज्ञापन

आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार बरामद
गिरफ्तार अपराधी की पहचान लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है, जो एक कुख्यात अपराधी है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक अपराधी सीढ़ी से कूदकर भागने की कोशिश करता है और गिर जाता है, फिर संभलकर भाग निकलता है। जबकि दूसरा अपराधी भागते हुए सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ जाता है।
 
पुलिस ने तेज की फरार अपराधी की तलाश
चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी लक्ष्मण कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ ने सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो मरीज की जान जा सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें