फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कामेश्वर चौपाल के घर में भीषण चोरी, लाखों के कैश-जेवर लेकर फरार हुए बदमाश; श्राद्ध करने गया था परिवार

Sun, 23 Feb 2025 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: परिवार के सदस्य कामेश्वर चौपाल के श्राद्धकर्म में सुपौल में थे। परिवार वाले जब पटना लौटे तो दंग रह गए।चोरों ने घर से कैश और जेवर समेत करीब 50 लाख की संपत्ति चुरा ली। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर सोने का एक मुकुट भी अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
कामेश्वर चौपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की पहली ईंट रखने वाले दिवंगत कामेश्वर चौपाल के पटना वाले घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने घर से कैश और जेवर समेत करीब 50 लाख की संपत्ति चुरा ली। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर सोने का एक मुकुट भी अपने साथ ले गए। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य कामेश्वर चौपाल के श्राद्धकर्म में सुपौल में थे। परिवार वाले जब पटना लौटे तो दंग रह गए। देखा कि मेन गेट समेत सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है। कैश, सोने चांदी के जेवर समेत कई कीमती सामान चोर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

 

चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान। - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से घर बंद था
घटना बेउर इलाके के न्यू महावीर कॉलोनी की है। रविवार सुबह जब मामले का खुलासा हुआ तो सब लोग दंग रह गए। कामेश्वर चौपाल की पुत्रवधू मीनाक्षी कुमारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गांव गए थे। यहां पर कोई नहीं था। पिछले कई दिनों से घर बंद था। देर रात हम लोग सुपौल से पटना लौटे। तब चोरी का पता चला। सभी कमरों ताले टूटे हुए थे। पूरा सामान घर में बिखरा था। अलमारी से जेवरात और कैश गायब थे।



जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि विद्यानंद विवेक ने थाने में आवेदन दिया है। चोरी मामले की जांच चल रही है। संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। घटना की सूचना पर बेउर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हो गए कामेश्वर चौपाल। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुआ था निधन
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिलान्यास में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का छह फरवरी की मध्य रात्रि को दिल्ली में निधन हो गया था। राम जन्मभूमि निर्माण के ट्रस्टी और बिहार के पूर्व विधान परिषद् सदस्य कामेश्वर चौपाल ने 68 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। परिजनों ने बताया था कि सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अगस्त में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से संभल नहीं पा रहे थे। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद् समेत पूरे विचार परिवार में शोक की लहर दौर पड़ी है। संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें