फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Crime: कमला गंगा इंटरसिटी में डकैती, बाढ़ के स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख की लूट; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Aug 2024 12:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: दानापुर मंडल के अथमलगोला स्टेशन से कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर 8 से 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में कई यात्रियों समेत एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अथमलगोला स्टेशन से खुली कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बाढ़ बाजार के रहने वाले पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने बताया की अथमलगोला स्टेशन के पास हमारी अपनी दुकान है।

विज्ञापन


दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे और भी कई दुकानदार साथ में ट्रेन में चढ़े थे। जिसके बाद ट्रेन से अथमलगोला से बाढ़ अपने घर आ रहे थे। इसी दरमियान हथियार से लैस अपराधियों ने ट्रेन रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही उसी बोगी में और कई अन्य यात्रियों से लूटपाट की गई है। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की गई है। वहीं स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि उनके पास दुकान का जेवरात और 30 हजार रुपये कैश था। जिसे बदमाशों ने लूट लिया। 3 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें