फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आग से झुलसे सात लोगों में से तीन की मौत, चार गंभीर; आपसी विवाद में पति ने की थी आत्मदाह की कोशिश

Sat, 01 Mar 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में आग से झुलसे एक ही परिवार के सात लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। बाकी चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में पति ने की आत्मदाह की कोशिश की थी, जिससे बाकी लोग भी आग की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
सात घायलों में से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित फतुहा के फतेहजंगपुर गांव में गुरुवार रात हुए घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक ही परिवार के सात लोग आग की चपेट में आ गए। आग में झुलसे लोगों में से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान शांति देवी (50), राकेश चौधरी (28) और अर्जुन चौधरी (65) के रूप में हुई है। बाकी घायलों का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जहां चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ था हादसा?
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात राकेश चौधरी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश ने गुस्से में खुद पर केरोसिन तेल डाल लिया। इसी दौरान तेल उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, राकेश ने माचिस जलाकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
 
आग की लपटों ने आसपास खड़े सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और सभी घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
घायलों की स्थिति और पहचान
इस हादसे में दो महिलाओं सहित कुल सात लोग झुलस गए। मृतकों के अलावा, जिनका इलाज चल रहा है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • गुड़िया देवी (40)
  • मुकेश चौधरी (26)
  • प्रमोद ठाकुर (30)
  • जैकी कुमार (28)

सभी सात घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जबकि एक युवक की स्थिति स्थिर बताई गई थी।
 
पहले सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना, बाद में सामने आई सच्चाई
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका जताई। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, तो यह खुलासा हुआ कि हादसा केरोसिन तेल से हुआ था। फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि शुरुआत में सूचना मिली थी कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर यह स्पष्ट हुआ कि मामला घरेलू विवाद का था। राकेश चौधरी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिससे बाकी लोग भी झुलस गए। फिलहाल सभी घायलों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
 
इलाके में मातम, पुलिस कर रही जांच
इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना की चर्चा हो रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घरेलू विवाद की असल वजह पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी हुई है, लेकिन अब भी चार लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें