फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: पटना में तीन बदमाशों ने घर के आगे फायरिंग कर फैलाई दहशत, गोली की तड़तड़ाहट से घर में दुबके लोग

Wed, 03 Jul 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: खाजेकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि खाजेकलां के हजारी मोहल्ले में तीन अपराधियों द्वारा विक्की कुमार के घर के बाहर फायरिंग की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस को कई खोखे और गोली मिली हैं। हालांकि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
घर के बाहर तीन अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में एक बार फिर से अपराधियों ने गोलीबारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ले का है, जहां विक्की कुमार पिता हीरालाल रजक के घर के बाहर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। हालांकि इस गोलीबारी की घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मौका ए वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मामले को लेकर खाजेकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि खाजेकलां के हजारी मोहल्ले में तीन अपराधियों द्वारा विक्की कुमार के घर के बाहर फायरिंग की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस को कई खोखे और गोली मिली हैं। हालांकि मामले की जांच जारी है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को क्यों अंजाम दिया, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी अपराधी पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। इन दिनों राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। खासकर पटना सिटी में इस महीने दर्जनों हत्या, लूट और गोलीबारी के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें