फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को दिया यह निर्देश

Sun, 27 Apr 2025 02:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिहार के अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है।  
विज्ञापन
पाटलिपुत्र खेल परिसर में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने चार मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जानेवाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। विश्व की सबसे बड़ी बनायी गयी मधुबनी पेंटिंग के लिये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

विज्ञापन

 

सम्मानित करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
50 घंटे तक कामकर पेंटिंग को तैयार किया
मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली पद्मश्री बाऊआ देवी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी  रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
दो विश्व रिकॉर्ड बनेंगे इस बार 
खेल विभाग की ओर से बताया गया कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में दो गिनिज बुक वर्ल्ड रिकार्ड बनने वाले हैं। एक तो इस उपलक्ष्य में विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग बनवायी जा रही है, जिसका काम आज से शुरू हो गया है तथा 100 महिलाएं इसे बनाने में लगी हैं। इसे चार मई को उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और दूसरा रिकार्ड उद्घाटन समारोह में 400 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल से एक साथ धुन और संगीत की प्रस्तुति है। अब तक 100 बाल लामाओं द्वारा प्रस्तुति का ही वर्ल्ड रिकार्ड है। 

चार मई को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन चार मई 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन चार मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिये 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा।
पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें