फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना सिटी में युवक के मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने घेरकर मार डाला; पुलिस क्या कर रही?

Sun, 08 Mar 2026 09:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: पटना में अपराध चरम पर है। नौबतपुर में महिला से हैवानियत की कोशिश के बाद अब एक युवक की हत्या कर गई। अपराधियों ने बेरहमी से युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीतू कुमार के रूप में हुई है, जो आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतू कुमार मूल रूप से आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट बैरियर के पास स्थित बिस्कोमान गोलंबर के समीप प्यारेलाल का बाग इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है।

विज्ञापन


चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया
बताया जा रहा है कि जीतू कुमार जब गायघाट बैरियर के समीप से गुजर रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आननफानन में गंभीर रूप से घायल जीतू कुमार को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया। हालांकि, जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Accident News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में मौत; पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए पुलिस ने क्या कहा?
आलमगंज थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस ने एफएसएल के माध्यम से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, प्यारेलाल का बाग और गायघाट इलाके के निवासियों का कहना है कि अपराधियों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है। उससे साफ लग रहा है कि उनमें पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें