फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'कोई कितना भी चाहे आरा का नाम नहीं बदलेगा', स्टेशन का नाम बदलने की अटकलों पर आरके सिंह का पलटवार

Sun, 04 Jan 2026 04:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा जंक्शन का नाम बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं पर आरके सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे उनकी कितनी ही इच्छा क्यों न हो, आरा स्टेशन का नाम नहीं बदलेगा।
विज्ञापन
आरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई महीनों बाद आरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने शहर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। आरा सर्किट हाउस में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सांसद सुदामा प्रसाद पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है, समय आने पर जवाब भी देगी।
विज्ञापन


सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा जंक्शन का नाम बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं पर आरके सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे उनकी कितनी ही इच्छा क्यों न हो, आरा स्टेशन का नाम नहीं बदलेगा। वो मांग उठाते रहे। उन्होंने कहा कि आरा का नाम माता आरण्य देवी के नाम पर है, जिसकी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान है, और इस पहचान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। बिहार में बढ़ते अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर भी आरके सिंह ने प्रतिक्रिया दी।

पढ़ें: जमीनी विवाद ने ली बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर कर हत्या, 10 इंच जमीन बना मौत की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है तो यह अच्छी बात है। इससे अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे। आरके सिंह के इस बयान से जिले की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें