फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : नीतीश से फिर मिलाएंगे हाथ...पहले रुके और फिर हंस पड़े तेजस्वी, दिया ये जवाब

Mon, 23 Aug 2021 01:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार


तेजस्वी यादव को इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ देखा जा रहा है। क्योंकि, कुछ मुद्दों पर दोनों की राय एक हो रही है । 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव व नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में दो धुरी बन चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों साथ-साथ दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी वह नीतीश कुमार के साथ ही थे। बैठक के बाद दोनों एक साथ ही मीडिया के सवालों के जवाब भी दे रहे थे। ऐसे में सवाल खड़े होना लाजमी है कि क्या बिहार राजनीति के दो ध्रुव एक हो रहे हैं ? 

विज्ञापन

जब तेजस्वी यादव से यही सवाल किया गया कि क्या सियासी तौर पर दोनों साथ आ रहे हैं। क्योंकि, इन दिनों दोनों के मुद्दे भी मिल रहे हैं। सवाल चौंकाने वाला था, लाजमी है तेजस्वी कुछ पल के लिए ठिठक गए, रुके और फिर मुस्कुराकर बोले- देश और लोगों के विकास के लिए विपक्ष हमेशा सरकार के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना के समय भी विपक्ष व सरकार ने मिलकर काम किया है। 

मुख्यमंत्री का धन्यवाद, उन्होंने हमारे प्रस्ताव को माना 
जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात कर बाहर आए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देते हैं, जो उन्होंने हमारे प्रस्ताव को माना और प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन





बिहार-यूपी में उठ रही जोर-शोर से मांग 
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद नेता तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहा है। अब यही मांग यूपी में भी उठने लगी है। अखिलेश यादव व मायावती भी देश में जाति आधारित जनगणना की मांग कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें