फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ठगी के रुपये निकालते पकड़ा गया पोलटेक्निक का छात्र; किराए के कमरे से आपत्तिजनक सामान हुआ बरामद

Fri, 09 Feb 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: नगर थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक साइबर ठग एतवारी बाजार मोड़ के पास के एटीएम से ठगी का रुपए निकालने पहुंचा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा की नगर थाना पुलिस ने ठगी के रुपये निकालते एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया साइबर ठग नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटा  सुदर्शन कुमार (20) है। सुर्दशन वर्तमान में बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हवीवपुरा मोहल्ला में किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन



 
नगर थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक साइबर ठग एतवारी बाजार मोड़ के पास के एटीएम से ठगी का रुपए निकालने पहुंचा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को हिरासत में ले लिया। फिर उसकी निशानदेही पर उसके किराए के कमरे में छानबीन की गई। जहां से छह बोतल विदेशी शराब, चार एटीएम, एक लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकदी, तीन मोबाइल और कंडोम के पैकेट बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 
छानबीन में पता चला कि सुदर्शन का पिता सुनील कुमार भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। ठगी के मामले में कतरीसराय थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। युवक बिहार शरीफ में रहकर पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा था। ठगी में संलिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। छापेमारी में नगर थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार और हॉक के जवान शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें