फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: शाहपुर में सड़क हादसा, बाइक और झरझरी की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 19 Apr 2025 02:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Road Accident: कतरी सराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के दो निवासियों की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार रात को मायापुर-लालबीघा मार्ग पर एक ईंट-भट्टा के पास बाइक और झरझरी की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के दो निवासियों की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार रात को मायापुर-लालबीघा मार्ग पर एक ईंट-भट्टा के पास बाइक और झरझरी की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि मृतकों की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी स्वर्गीय किशुन मिस्त्री के पुत्र गुड्डू शर्मा तथा शैलेन्द्र मिस्त्री के पुत्र रंजीत मिस्त्री के रूप में की गई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति पास के एक गांव में मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। जब यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की पुलिस और परिजनों द्वारा दोनों को विम्स पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: पिता ने मासूम बेटी को कुदाल से काटकर मार डाला, पत्नी पर भी किया हमला; आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल नवादा जिले की सीमा में आता है। इसलिए शाहपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा भेज दिया है। दो परिवार के सदस्यों की अचानक मौत से पूरे मायापुर गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद से दोनों परिवारों के घरों में चीख-पुकार का माहौल है। जबकि समूचे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई दूल्हा और मुजफ्फरपुर की दुल्हन, कोलंबो में शुरू हुई प्रेम कहानी; हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें