फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार वार्ड सदस्य को कुचला, मौके पर मौत; ससुराल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 28 Mar 2025 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
मृतक कमलेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत हो गई। शुक्रवार को नूरसराय-नारी पथ पर दरुआरा गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pusu Election:पटना विवि छात्र संघ चुनाव कल, 19059 छात्र 42 बूथ पर डालेंगे वोट; इस उम्मीदवार का वीडियो वायरल
 
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव निवासी दिवंगत गणेश प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार (46) के रूप में हुई। वह अपने ससुराल नूरसराय के चकदाऊदपुर गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दरुआरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
पांच बच्चों के पिता थे मृतक
मृतक चकदाऊदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद के दामाद थे। हादसे की खबर मिलते ही ससुरालवालों में कोहराम मच गया। कमलेश कुमार पांच बच्चों के पिता थे, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी मौत की खबर सुनते ही चकदाऊदपुर गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमलेश कुमार इलाके के वार्ड सदस्य भी थे और समाज सेवा में सक्रिय रहते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की, शव को भी छिपाया
 
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर ली जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी ने हादसे को देखा हो या कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को बताएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें