फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NOU में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, राज्यपाल ने दो अत्याधुनिक स्टूडियो का किया उद्घाटन

Wed, 15 Jul 2026 04:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने ऑनलाइन क्लास स्टूडियो और मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
NOU में डिजिटल क्रांति की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (NOU) के इतिहास में बुधवार का दिन खास रहा। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने दो अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन किया। इनमें 'ऑनलाइन क्लास स्टूडियो' और 'मास कम्युनिकेशन स्टूडियो' शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा प्रभावी संचार कौशल को भविष्य की शिक्षा का अहम हिस्सा बताया।
विज्ञापन


राज्यपाल बोले- अपनी बात दुनिया तक पहुंचाना भी जरूरी

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दौर संचार और तकनीक का है। भारत के पास प्रतिभा और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन दुनिया के सामने अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा मास कम्युनिकेशन और पॉडकास्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू करना समय की जरूरत है।

उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया और इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जो छात्र AI से दूरी बनाए रखेंगे, वे आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन शिक्षा और मीडिया प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 'ऑनलाइन क्लास स्टूडियो' के जरिए दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों तक बेहतर गुणवत्ता वाली पढ़ाई पहुंचाई जाएगी। वहीं 'मास कम्युनिकेशन स्टूडियो' पत्रकारिता और मीडिया के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह स्टूडियो छात्रों को न्यूज़ प्रोडक्शन, पॉडकास्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया प्रोडक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों का अनुभव देगा। इससे विद्यार्थियों के कौशल का विकास होगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

उच्च शिक्षा में सुधार सरकार की प्राथमिकता

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि बिहार के उच्च शिक्षा तंत्र में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने माना कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन इसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी। साथ ही छात्रों की शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छात्रों और शिक्षकों में उत्साह

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। नई सुविधाओं के शुरू होने पर सभी ने उम्मीद जताई कि इससे विश्वविद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें