फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: थानेदार की हत्या के आरोपी को गोलियों से भूना, जनता दरबार से लौटते वक्त घात लगाकर हत्या; दो गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 06:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने थानेदार की हत्या के मुख्य आरोपी रवि को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भून दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात में थानेदार हत्याकांड के एक आरोपी रवि कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रवि की हत्या उस समय की गई जब वह थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार से लौटकर अपने घर जा रहा था। हमलावरों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जनता दरबार से लौटते समय हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा गांव निवासी अशोक यादव के 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, रवि शनिवार को किसी जमीनी विवाद के मामले में नगरनौसा थाने में लगने वाले जनता दरबार में शामिल होने गया था। दरबार समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था, तभी दुधैला गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 35 दिन बाद पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, गुजरात से सड़क के रास्ते पहुंचा रेल का रैक
विज्ञापन

 
पांच गोलियां मारी गईं, मौके पर ही मौत
बदमाशों ने रवि पर बिना कोई मौका दिए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां दोनों पैरों, सीने और गले के पास लगीं, जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो हमलावरों को पकड़ लिया, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
 
 

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुराना पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा कारण
घटना के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश की जा रही है। हिलसा डीएसपी वन सुमित कुमार खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
 
थानेदार हत्याकांड में था नाम
रवि कुमार वर्ष 2015 में नगरनौसा के तत्कालीन थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। यह हत्या उस समय हुई थी जब थानेदार अवधेश कुमार बडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर छापामारी करने पहुंचे थे। वहां पर राम उचित यादव और कपिल यादव के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें राम उचित यादव को गोली लगी थी। परिजन थाने में शिकायत करने गए थे, जिसके बाद थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और उन्हें भी अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसमें वे घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। 12 वर्षों तक जेल की सजा काटने के बाद वह इसी साल जनवरी में रिहा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बदमाशों ने महिला को मारी गोली, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका
 
पूछताछ और नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे मामले को पूर्व के आपराधिक रंजिश से जोड़कर देख रही है। हत्यारों का मकसद पहले से तय बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या पारिवारिक विवाद की परिणति है या थानेदार हत्याकांड से जुड़ी रंजिश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें