फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नगर निगम के ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; बड़े बेटे से मिलने जा रही थी

Sun, 30 Mar 2025 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर ट्रैक्टर और चालक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नगर निगम के ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 पिलर नंबर 34 के पास रविवार को घटी। मृतका की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के वार्ड-23 विकास नगर निवासी 75 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है। वह अपने बड़े बेटे के घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गईं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए भागे; एसपी ने गठित की Sit टीम
 
सड़क पार कर रही थी, तभी आया ट्रैक्टर
परिजनों के मुताबिक, सावित्री देवी अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रही थीं। वह लगभग सड़क के किनारे तक पहुंच चुकी थीं, तभी नगर निगम का एक अनियंत्रित ट्रैक्टर मंगला स्थान की ओर से तेज रफ्तार में आया और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस हृदयविदारक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थीं और तभी तेज गति से आया ट्रैक्टर उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

 
परिजन मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े
घटना के बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हो गए और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में भूमि सर्वे की समय सीमा बढ़ी, अब 31 मार्च के बाद भी कर सकते हैं आवेदन; जानें प्रक्रिया
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर ट्रैक्टर और चालक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
आम जनता में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन और वाहन चालकों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क पर ऐसे वाहनों की तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें