फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, लोग यह बात भी बता रहे

Sat, 03 May 2025 04:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Crime News: एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला बेना थाना एरिया का है। मृतका की पहचना मनीष कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी (20) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला बेना थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाय बीघा गांव का है। मृतका की पहचान मनीष कुमार की 20 वर्षीया पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतका के भाई हरेराम कुमार पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोसिममपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र ने बताया कि बहन के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि बहन की मौत हो चुकी है। जब कंफर्मेशन के लिए बहनोई को कॉल लगाया तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि की, जब बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि खलिहान में शव पड़ा हुआ है और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। शरीर पर चोट के निशान हैं और चूड़ी भी टूटी हुई है, जिसके टुकड़े घर में पड़े हुए हैं। हालांकि, मौत कैसे हुई है यह उन्हें पता नहीं है।

यह भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ मंच का मार्च, पहलगाम आतंकी हमले पर भी प्रदर्शन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पांच साल पूर्व अनिल सिंह ने अपने बेटे मनीष यादव की शादी प्रमोद सिंह की पुत्री गुड़िया कुमारी से किया था। इस बीच एक बच्ची ने भी जन्म लिया, जिसकी उम्र करीब सात महीने है। मायके वालों ने सास, ननद और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना की सूचना मिलने के उपरांत मनीष कुमार और उसके पिता सूरत से गांव लौट रहे हैं। दोनों पिता-पुत्र सूरत में ही मजदूरी का काम करते हैं। चर्चा है कि सास और बहू के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसी विवाद में महिला ने जहर खा कर खुदखुशी कर ली। हालांकि, ससुराल के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले गए, लेकिन गुड़िया की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान टूटा मंच, राजद के चर्चित विधायक समेत कई चोटिल

बेना थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। दहेज हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें