फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा

सार

नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। परमानंदपुर गांव में की गई छापेमारी में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जो सोलर पंप और लोन स्कीम के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और नकद राशि बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने किया ठगों को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव से साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने और सस्ती ब्याज दर पर लोन फाइनेंस कराने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। नालंदा पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नालंदा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई। विशेष छापेमारी दल ने सोमवार को परमानंदपुर गांव में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए चारों ठग परमानंदपुर गांव के ही निवासी हैं:
  • गौतम कुमार (23)
  • राहुल कुमार (20)
  • आलोक कुमार (33)
  • मृत्युंजय कुमार (23)
विज्ञापन

साइबर ठगी का पूरा सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठगों के पास से भारी मात्रा में साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया:
  • 2 लैपटॉप
  • 7 एंड्रॉयड मोबाइल
  • 3 कीपैड फोन
  • 6 एटीएम कार्ड
  • ₹1 लाख नकद
  • 9 पासबुक
  • ग्राहकों की जानकारी वाली ऑर्डर शीट्स
  • बरामद मोबाइल से लोन फाइनेंस के फर्जी विज्ञापन भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

दो आरोपियों पर पहले से हैं मामले दर्ज
पुलिस जांच में पता चला कि आलोक कुमार और राहुल कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आलोक पर गिरियक थाना में 2022 से 2024 तक धोखाधड़ी, जालसाजी और साइबर क्राइम के तहत मामले दर्ज हैं। राहुल कुमार पर भी साइबर क्राइम के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अभियान में कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी, जिनमें दारोगा आदित्य कुमार, मुकुंद भारती, अनिल गुरुदेव खड़िया, प्रसेनजीत चौधरी, मनीष कुमार, स्वीटी सोरेन और अन्य शामिल रहे।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें