फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, मायके वालों ने चिता से निकाला अधजला शव

Tue, 10 Jun 2025 01:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के चिकनोटवा गांव में 22 वर्षीय रूपम कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका के मायके वालों ने समय रहते पहुंचकर चिता से अधजला शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मधेपुरा सदर अस्पताल में मौजूद परिजन व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिकनोटवा गांव से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय रूपम कुमारी की हत्या कर उसका शव जलाने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते मायके वालों को जानकारी मिल गई। वे मौके पर पहुंचे और चिता बुझाकर अधजला शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी शादी
रूपम की शादी तीन साल पहले चिकनोटवा गांव के मंजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के चाचा नवीन कुमार ने बताया कि मंजय का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी था। इस वजह से वह रूपम के साथ मारपीट करता था। कई बार गांव में पंचायतें हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

पांच लाख दहेज की मांग
कुछ दिन पहले मंजय ने रूपम को मायके से ससुराल वापस बुलाया और फिर पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। परिजनों का आरोप है कि जब मांगे पूरी नहीं हुईं तो 9 जून की शाम करीब 6 बजे मंजय ने रूपम की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर जला रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


75 प्रतिशत से अधिक जला शव
पुलिस के अनुसार रूपम का शव लगभग 75 प्रतिशत तक जल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शव को मधेपुरा के बजाय भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से पति मंजय कुमार सहित उसके सभी परिजन फरार हैं। घैलाढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी परिवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें