फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, सड़क पर पलटी दोनों गाड़ियां; नौ लोग घायल

Thu, 03 Apr 2025 10:41 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिंद थानेदार चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बस रांची से खगड़िया जा रही थी और पिकअप बंगाल से अमरूद लोड कर पटना जा रहा था। इसी बीच फोरलेन चौक पर यह हादसा हो गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
स्थानीय अस्पताल में ईलाजरत जख्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक पर गुरुवार की सुबह यात्रियों भरी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरस्त था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी बिंद थाने को दी और घायलों की मदद के लिए आगे आए। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थानाप्रभारी चंदन कुमार सिंह दलबल के साथ और गश्ती कर रहे एएसआई संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुट गए और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की व्यवस्था की।

विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में सवार नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, दो की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। घायलों में खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के चौहरी गांव निवासी अब्दुल मजीद, झारखंड के हजारीबाग निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय, बेगूसराय जिला के साहपुर गांव निवासी राजेश कुमार, मधेपुरा जिला के रतवाड़ा निवासी संटू मंडल, चौसा थाना क्षेत्र के पौरौत निवासी रूपेश कुमार और संतोष कुमार, मधेपुरा जिला के पोलौत थाना क्षेत्र के पोलौत निवासी पप्पू कुमार, सुपौल थाना क्षेत्र के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविषुणपुर निवासी मो. इलियास और मो. जावेद शामिल हैं। इनमें से प्रदीप कुमार उपाध्याय और मो. इलियास को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया गया है।

मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और प्रशासन को यहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, जैसे स्पीड ब्रेकर, संकेतक और गोलंबर। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar: भतीजी के साथ गंदा काम चाहता था चाचा, विरोध करने पर पंचायत से सामने बेरहमी से पीटा; अब ऐसी धमकी दे रहा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें