फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में युवक ने घर में फांसी लगा की खुदकुशी, ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत का था शिकार

Sun, 29 Sep 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दब गया था स्वर्ण व्यवसायी का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला चण्डी थानाक्षेत्र के बाजार इलाके का है। मृतक की पहचान स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार के बेटे गौरव कुमार (24) के रूप में की गई है। रविवार को दोपहर बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत के कारण गौरव ने घर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक अपने पिता के साथ सोने-चांदी की दुकान चलाता था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गौरव कुमार पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गेम और ब्रॉउन शुगर की लत में डूबा हुआ था। उसके कारण उस पर ढाई से तीन लाख रुपये कर्ज भी हो गया था। यही वजह थी कि उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके में रहने चली गई थी। रविवार की सुबह गौरव ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें