फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फुटपाथ पर सो रहे 7 साल के मासूम पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Fri, 10 Apr 2026 10:11 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

राजगीर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में फुटपाथ पर सो रहे 7 वर्षीय अमरजीत कुमार की पेड़ की भारी टहनी गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने से टहनी टूटकर बच्चे पर गिर गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पर्यटन नगरी राजगीर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे सो रहे एक 7 वर्षीय मासूम की पेड़ की भारी टहनी गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


फुटपाथ पर सोते समय हुआ हादसा

राजगीर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी के पास शुक्रवार अहले सुबह यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मासूम अमरजीत कुमार के ऊपर अचानक पेड़ की भारी टहनी गिर गई। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजगीर निवासी सोनू मांझी के 7 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है।

ट्रक के गुजरने से टूटी टहनी, मासूम पर गिरी

मृतक के नाना दशरथ मांझी ने बताया कि पूरा परिवार फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अमरजीत झोपड़ी के बाहर सो रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क से गुजरा, जिसके झटके या टक्कर से पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सीधे बच्चे के ऊपर गिर गई। परिजन जब तक बाहर निकलते, तब तक मासूम टहनी के नीचे दब चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


गरीबी में गुजर-बसर कर रहा था परिवार

अमरजीत का परिवार बेहद गरीब है। परिवार के सदस्य दिन में ब्रह्म कुंड परिसर में भिक्षाटन कर अपना और बच्चों का पेट पालते हैं। इस अचानक हुए हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे झुकी पेड़ की टहनियों की समय पर कटाई नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छटाई कर दी जाती, तो इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

पढ़ें: हम तो दिल्ली के ही थे, बीच में बिहार चले गए थे'; नीतीश ने बताया बिहार को कब मिलेगा नया सीएम
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन के झटके से टहनी गिरी। फिलहाल पुलिस उस वाहन की पहचान में जुटी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें