फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बदमाशों ने आरएमपी डॉक्टर को फोन कर मरीज देखने के लिए बुलाया, रास्ते में मारी तीन गोलियां; जानें मामला

Fri, 09 Feb 2024 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, तब तक डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस घायल डॉक्टर का फर्द बयान लेने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में गुरुवार की शाम बदमाशों ने आरएमपी डॉक्टर को गोली मार घायल कर दिया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है। घायल की पहचान अकबरपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। दीपक को तीन गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम को किसी अनजान नंबर से दीपक को फोन आया। उसे मरीज देखने के लिए कुर्मियां बीघा बुलाया गया। दीपक ने अपना बैग उठाया और कुर्मियां बीघा की ओर बढ़ने लगा। तभी घात लगाए बदमाशों ने अकबरपुर गांव के हाई स्कूल के पास गोलियां मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद आनन-फानन में दीपक को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
 
 
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, तब तक डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस घायल डॉक्टर का फर्द बयान लेने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, घटना के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें