फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: स्कूल से निष्कासित छात्र ने रची साजिश, बदले की आग में प्रिंसिपल पर किया जानलेवा हमला

Sun, 19 Jan 2025 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल पर हुए हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 48 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 16 जनवरी की रात को एनएच-20 के किनारे कासिमचक के पास हुई थी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
नालंदा एसपी भारत सोनी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने सैयद नजफ जाफर अहमद उर्फ अयान और आरफिन कुदरत उर्फ साजी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इन्हें रेलवे गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक कार, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने की साजिश लगभग दो वर्ष पहले रची गई थी। मुख्य आरोपी स्कूल का पूर्व छात्र है। उसने अपनी निष्कासन के बदले की भावना से प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला किया।
 
दोषियों ने कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर किए। इस हमले में कुल पांच लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। छात्र के मामा आरफिन कुदरत ने उसे हमले के लिए हथियार मुहैया कराया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन



 
दो साल पुरानी बेइज्जती का लिया बदला
इस चौंकाने वाले मामले की जड़ें दो साल पहले की घटना से जुड़ी हैं। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मो. रेयान को स्कूल प्रबंधन ने एक छात्रा के साथ अनुचित हरकत करते हुए पकड़ा था। इस घटना के बाद रेयान को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। बाद में छात्रा के परिजनों के अनुरोध पर रेयान का फिर से स्कूल में दाखिला हो गया, लेकिन इस घटना से आहत रेयान अपनी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बना रहा था। इस भावना ने उसे इस खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

 
SIT ने जुटाए अहम सबूत
प्रिंसिपल पर हमले की गंभीरता को देखते हुए SIT में बिहारशरीफ के प्रभारी डीएसपी सदर, बिहार थाना, दीपनगर, सोहसराय और महिला थानाध्यक्ष के अलावा जिला आसूचना इकाई के अधिकारी भी शामिल किए गए। जांच में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। वहीं, एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें