फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

Thu, 02 Apr 2026 02:54 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Crime News: 31 मार्च को अपराधियों ने बेगूसराय में गोविंद को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोविंद 2025 में खेलो इंडिया गेम्स में बिहार वालीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। 
विज्ञापन
गोविंद कुमार का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं श्रेयसी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वालीबॉल के नेशनल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके गोविंद कुमार आज पटना के बड़े अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। वह 31 मार्च को बेगूसराय में अपराधियों ने गोली मार दी थी। गुरुवार दोपहर बिहार सरकार में खेल विभाग की मंत्री और इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचीं। श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्रेयसी सिंह ने बेगूसराय पुलिस के वरीय अधिकारी से बात कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है। गोविंद कुमार के साथ जिसने भी ऐसा किया है, उस पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार गोविंद के इलाज में हर संभव मदद करेगी। 

विज्ञापन


31 मार्च को अपराधियों ने मारी थी गोली
बताया जा रहा है कि 31 मार्च को बेगूसराय के जीडी कॉलेज रोड बजरंग चौक के पास अपराधियों ने गोविंद कुमार को गोली मार दी थी। गोली लगते ही गोविंद जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी गोविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। 
Bihar: बिहार का पारा 37 के पार पहुंचा, तीन दिन बाद बढ़ेगी गर्मी; सरकार ने स्कूलों का समय बदला, जानिए टाइम टेबल
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद किया था
परिजनों का कहना है कि गोविंद कुमार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी बाइक की सर्विसिंग कराकर हर-हर महादेव चौक से जीडी कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उन पर फायरिंग कर दी। गोली गोविंद की पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। अपराधी गोली मारने के बाद बजरंग चौक की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया था। 
विज्ञापन


लगातार बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे गोविंद
बता दें कि गोविंद कुमार वालीबॉल के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं। वह आरसीएस कॉलेज के छात्र हैं और 43वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में लगातार नेशनल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में उन्हें बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें