फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: खेत देखने जा रहे किसान की हाईवा की टक्कर से मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 04 Nov 2026 02:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बेढना गांव के पास हाईवा की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय किसान उपेंद्र पांडे की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-30ए जाम कर दिया। एसडीपीओ के समझाने पर जाम हटाया गया।
विज्ञापन
दुखी परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेढना गांव के पास खेत देखने जा रहे किसान उपेंद्र पांडे (65) को हाईवा ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह उपेंद्र पांडे साइकिल से अपने खेत देखने जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक हाईवा समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोग अधेड़ को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने बेढना गांव के समीप एनएच-30ए को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

एनएच जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ-1 रामकृष्ण के समझाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम हटाया।

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, मौके पर जुटी भीड़।

 

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें