फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सड़क हादसा: बुलेट-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत

Wed, 04 Nov 2026 02:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर

सार

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में खाजेपुर पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप और बुलेट मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र राज कुमार और पोझिया निवासी रवीशंकर कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हुई है। फरार पिकअप वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एक साथ दो किशोरों की मौत से सरवरपुर और पोझिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

 

मौके पर जमी भीड़ व मृतक का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें