फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, ई रिक्शा पर सवार होकर लौट रहा था घर

Tue, 27 Feb 2024 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda: नालंदा में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में घायल एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के छबीलापुर-इस्लामपुर मुख्य मार्ग के पचरुखिया गांव के समीप का है। मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव निवासी रामचंद्र रविदास के 55 वर्षीय पुत्र राजा रविदास के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि राजा रविदास सोमवार की शाम इस्लामपुर बाजार से घर ई रिक्शा पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी बीच पंचरुखिया के समीप ई-रिक्शा से उतरकर वह सड़क पार करने लगे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन लोगों को आसपास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घायल अवस्था में राजा रविदास को इस्लामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी क्लीनिक में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक खेती-बाड़ी का काम करते थे। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज
खुदागंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। बाजार से लौटने के दौरान हादसा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें