फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सामूहिक आत्महत्या मामला, नालंदा पहुंचे पप्पू यादव, परिवार को दिया मदद का भरोसा

Fri, 25 Jul 2025 09:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

पावापुरी में जहरीला पदार्थ खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। केवल एक बच्चा जीवित बचा है जो अब अपने ननिहाल में रह रहा है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को बच्चे से मुलाकात कर उसकी पूरी जिम्मेदारी लेने और बेहतर भविष्य देने का वादा किया।
 
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के पावापुरी में जहरीला पदार्थ खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में परिवार का केवल एक मासूम बच्चा जीवित बचा है, जो अब अपने ननिहाल बिंद थाना क्षेत्र के बरहोग गांव में रह रहा है। शुक्रवार को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बरहोग गांव पहुंचे और अनाथ हुए इस मासूम से मुलाकात की। उन्होंने बच्चे की पूरी जिम्मेदारी लेने का ऐलान करते हुए कहा, “आज से यह बच्चा मेरा है। यह जो भी बनना चाहे – डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस – हम इसे बनाएंगे।”
विज्ञापन


सरकार पर तीखा हमला, घटना को बताया नरसंहार
पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह नालंदा है, जहां पूरी सरकार बैठी है, फिर भी पांच लोगों की मौत का कोई असर नहीं पड़ता। यह आत्महत्या नहीं, साजिश के तहत की गई हत्या है। यह नरसंहार है।” उन्होंने बताया कि घटना के पीछे दो लाख रुपये के विवाद और धमकी का एंगल सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: खगड़िया में जादुई झांसे से 20 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किए 5.97 लाख रुपये नकद
विज्ञापन


10 लाख मुआवजा और सरकारी संरक्षण की मांग
सांसद ने सरकार से बच्चे के लिए कम-से-कम ₹10 लाख की सहायता राशि और पूर्ण सरकारी देखरेख की मांग की। उन्होंने समाजसेवी राजू दानवीर के सहयोग से बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी लेने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों पर भी साधा निशाना
सत्ता और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लेते हुए पप्पू यादव ने कहा, “नेता गाली-गलौज में व्यस्त हैं, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन मर गया। हम दिल्ली से आए हैं क्योंकि हमें पीड़ा है।” पप्पू यादव ने कहा कि बच्चे को किसी अच्छे स्कूल के हॉस्टल में दाखिल कराया जाएगा और उसे ऐसा इंसान बनाया जाएगा जो आगे चलकर गरीबों की मदद करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें