फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में पैसा डबल करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख की ठगी, गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 08:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: कैमूर जिले में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीन खरीद-बिक्री के बहाने पीड़ित से संपर्क कर नकली केमिकल प्रक्रिया दिखाकर उसे विश्वास में लिया और रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सोमवार को भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने दी।

विज्ञापन


15 तारीख को पीड़ित ने दिया था आवेदन 
एसडीपीओ ने बताया कि सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी हरिवंश सिंह के पुत्र रामसेवक सिंह ने 15 फरवरी को सोनहन थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने जमीन खरीद-बिक्री के बहाने उनसे संपर्क किया और 500 रुपये के नोट को दोगुना करने का लालच दिया।

झांसे में आकर दिया साढ़े छह लाख
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने सफेद कागज के बंडल को 500 रुपये के नोट बताकर दिखाया और कहा कि विशेष केमिकल से धोने पर असली नोट निकलते हैं। ठगों ने कथित रूप से डेमो भी दिखाया, जिससे वह उनके झांसे में आ गए। इसके बाद रामसेवक सिंह ने आरोपियों को साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। कुछ देर बाद आरोपियों ने पुलिस आने की बात कहकर अफरा-तफरी मचाई और मौके से असली रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  14 साल पुराने केस में काराकाट सांसद को मिली बड़ी राहत, कलेक्ट्रेट फूंकने के आरोप से कोर्ट ने किया बरी
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने लोगों से अपील की है कि पैसा दोगुना करने जैसे किसी भी लालच में न आएं। उन्होंने कहा कि पैसा दोगुना करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और ऐसे मामलों में सतर्क रहना ही बचाव का सबसे बेहतर तरीका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें