फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 07:31 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बेउर केंद्रीय कारा में प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद के बाद पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
बेउर केंद्रीय कारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना स्थित बेउर केंद्रीय कारा में एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। जेल अधीक्षक के बुलावे पर प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस संबंध में फुलवारी शरीफ अनुमंडल के प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें अजय कुमार (उपाधीक्षक), मनीष कुमार ठाकुर (सहायक अधीक्षक), सुश्री शालिनी (सहायक अधीक्षक), श्रीमती कुंदन कुमारी (सहायक अधीक्षक) और अभिषेक (सहायक अधीक्षक) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई करते हुए बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें-  पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें