फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Booking : बिहार में बढ़ा गैस संकट, सरकार कह रही सब कुछ ठीक; एजेंसी बता रही सर्वर की गड़बड़ी

Wed, 11 Mar 2026 09:36 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

LPG Gas : ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच बिहार में गैस आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। सरकार कह रही सब कुछ ठीक है, लेकिन गैस एजेंसियां अलग-अलग तरह की बातें कह रही हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर बढ़ती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। व्यवसायिक गैस की आपूर्ति रुकने से जहां एक ओर  छोटे से फूटकर व्यवसायी से लेकर बड़े बड़े होटल की व्यवस्था भी चरमरा गई है। वैसी ही परेशानी घरेलू उपभोक्ता भी झेल रहे हैं जबकि सरकार और गैस आपूर्ति पदाधिकारी सीधे तौर पर किसी भी तरह के गैस संकट से इनकार कर्ट रहे हैं।

विज्ञापन


जानिए क्या हो रही है परेशानी 
उपभोक्ताओं की शिकायत यह है कि गैस ऑनलाइन करने के लिए कॉल ही नहीं लग पा रहा है, जिस वजह से ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस संबंध में पटना कंकड़बाग़ में स्थित अनामिका गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि मेरे पास गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ता को केवाईसी देना होगा। लेकिन आलम यह है कि केवाईसी देने के बाद भी लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: परीक्षा प्रवेश पत्र आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा
विज्ञापन


खूब हो रही कालाबाजारी 
इस संबंध में ठेला पर चाय बनाने वाले एक फूटकर दुकानदार ने बताया कि पहले 11 00 में गैस सिलेंडर मिल जाता था लेकिन अब 2600 देने पर भी खुशामद करनी पड़ रही है। भीड़ ज्यादा होने पर 20 रुपया फिर बाद जाता है। यानी खुदरा गैस बेचने वाला समय और जरुरुत देखकर गैस की कीमत बढ़ा देता है। गैस लेने पहुंचे अभिषेक कुमार ने बताया कि कालाबाजारी में 200 रुपए लीटर गैस मिल रहा है, लेकिन रोज-रोज दो सौ रुपया लगाना कहाँ तक संभव है? उन्होंने कहा कि मेरे साथ चलिए 5 लीटर वाला टंकी लेकर, दो सौ रुपया दीजियेगा और तुरंत एक लीटर गैस मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने कल 200 देकर खरीदा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन करने के पीछे सरकार का मकसद लोगों को परेशानी से मुक्त करना था, लेकिन इन हालातों में जब इंसान जी ही नहीं पाएगा तो फिर ऑनलाइन करने का क्या मतलब? इस लिए पूर्व की तरह ऑफलाइन की प्रक्रिया शुरू कर लोगों को गैस आपूर्ति की जाए ताकि लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जदयू दफ्तर पहुंच गए निशांत कुमार, नेताओं से मीटिंग की; कार्यकर्ताओं ने घेरा और लगाने लगे यह नारे

ऑनलाइन बुकिंग में हो रही परेशानी 
कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि ऑनलाइन बुकिंग के प्रयास में कभी कभी ऐसा लगता है कि कॉल लग गया और बुकिंग हो गई लेकिन इसका कोई मैसेज नहीं आ रहा है। यानी बुकिंग हो जाने की ग़लतफ़हमी हो जा रही है। उनका कहना है कि ऑनलाइन कॉल लग जाने के बाद भी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड मेसेज के द्वारा नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आलम यह है कि उपभोक्ता इससे परेशान हो रहे हैं। वहीं एक महिला ग्राहक ने बताया कि ऑनलाइन बुक करने के लिए कॉल ही नहीं लग रहा है। महिला ने कहा कि ऑनलाइन नहीं हो रहा है तो ऑफलाइन की व्यवस्था करनी चाहिए लेकिन वह भी नहीं हो रहा है। राजधानी पटना के कई गैस एजेंसियों पर दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रही। इसको लेकर गैस एजेंसी के कर्मी सर्वर खराब होने की दुहाई दे रहे हैं। गैस एजेंसी पर कई बार हंगामा भी देखा गया है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM : लालू-राबड़ी राज पर हमला करते समय सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली; याद दिलाया वह वक्त

 सरकार और पेट्रोलियम एजेंसी की बातें अलग-अलग 
पेट्रोलियम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। वहीं कंकड़बाग में स्थित अनामिका गैस एजेंसी के संचालक अभिषेक कुमार से सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि मैं अपने एजेंसी की गोपनीय जानकारी आपके साथ शेयर नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है तो मैं क्या कर सकता हूं। 


गैस बुकिंग को लेकर नया नियम
उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्तमान में यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नये गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की अनुमति है। बुकिंग दर्ज होने के पश्चात 2 से 3 दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें