फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सास की हत्या! बहू की बेरहमी ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, फरार आरोपी की तलाश जारी

Wed, 11 Mar 2026 08:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फुलवारी शरीफ

सार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय सास साबरा खातून की बहू गुल अफसा खातून द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसोपुर इलाके में एक 70 वर्षीय महिला की सास के साथ बहू द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल है।

मृतका की पहचान और घटना का विवरण
मृतका की पहचान साबरा खातून (पति: कादिर कुरैशी) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार घर में अकेला पाकर बहू गुल अफसा खातून ने अपनी सास को कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बेलन और अन्य घरेलू सामान से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

बेरहमी की पूरी कहानी
मारपीट के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और जख्मों पर मिर्ची भी डाली गई। लगातार पिटाई से साबरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका के पति कादिर कुरैशी ने बताया कि उनकी पोती ने पूरी घटना की जानकारी दी। पोती के अनुसार उसकी मां ने दादी को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद किया और बेलन से बुरी तरह पीटा। साबरा खातून बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है और उनकी क्या गलती है, लेकिन बहू ने पिटाई जारी रखी।

घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद आरोपी बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। गंभीर हालत में घायल साबरा खातून को परिवार और मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार और मोहल्ले का सदमा
साबरा खातून के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। मृतका के बेटे अनवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि आरोपी बहू गुल अफसा खातून का मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है। घटना के बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ वहां फरार हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी
पुलिस ने पालीगंज में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार रही। शव को पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया और परिवार को सौंप दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

परिवार की स्थिति
मृतका के बेटे अनवर एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है और मृतका के सदस्यों का कहना है कि न्याय की मांग की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें