फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: यूपी की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू, जारी रखेगी जाति आधारित जनगणना का समर्थन

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने शनिवार को बताया कि हमने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाति आधारित जनगणना जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
जेडी(यू) नेता केसी त्यागी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल (यूनाइटेड) जाति आधारित जनगणना का समर्थन जारी रखेगी। पार्टी ने इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया है। इसके साथ ही आने वाले समय में राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी में अभी से जुट गई है। 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने शनिवार को बताया कि हमने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाति आधारित जनगणना जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि कल (शुक्रवार को) विपक्षी दल के नेताओं ने सीएम से मुलाकात की और इसकी मांग की है। जदयू का संसदीय दल भी इस मामले में पीएम से मुलाकात के लिए समय मांगेगा और जाति आधारित जनगणना की मांग को रखेगा।

त्यागी ने यह भी कहा कि पार्टी ने आगामी राज्यों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता एनडीए के साथ रहते हुए चुनाव लड़ना है। अगर हमें सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलती हैं तो हम एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। परंतु ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं यूपी का प्रभारी हूं, इसलिए हम करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मणिपुर में भी चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें